चेन्नई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जाने-माने फिल्मकार एस. शंकर ने शनिवार को आर. माधवन अभिनीत तमिल फिल्म ‘इरुद्धि सुत्तरु’ की टीम को इसकी सफलता की बधाई दी और इसे उनकी एक ‘बढ़िया कोशिश’ बताया।
‘इरुद्धि सुत्तरु’ का हिंदी रीमेक ही ‘साला खड़ूस’ है।
शंकर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “फिल्म ‘इरुद्धि सुत्तरु’-महिलाओं को एक नमन है। निर्देशिका सुधा की जबर्दस्त कोशिश। रितिका एवं मैडी की बेहरतीन अदाकारी। संतोष ने अच्छा संगीत दिया।”
‘साला खड़ूस’ एक बॉक्सिंग कोच व उसकी शार्गिद के बीच के रिश्ते की कहानी है।
फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा प्रसाद ने किया, जो जल्द अभिनेता वेंकटेश को लेकर इसके तेलुगू रीमेक का भी निर्देशन करेंगी।
मूल तमिल फिल्म ‘इरुद्धि सुत्तरु’ ने अपने पहले सप्ताहांत में तमिलनाडु में बॉक्स ऑफिस पर छह करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
dharmpath.com dharmpath