केरी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैन्युएल सांतोस के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इसे बंद करना होगा। इस बारे में किसी प्रश्न की कोई गुंजाइश नहीं है। लेकिन यह समस्या सिर्फ रोना रोने या फिर वार्ता छोड़कर भागने से नहीं सुलझेगी।” सीरिया शांति वार्ता का तीसरा दौर इस सप्ताह शुरू हुआ, लेकिन इसे बुधवार रात बंद कर दिया गया।
सीरिया मामले पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्टेफन डी मिस्तुरा ने बताया कि यह वार्ता 25 फरवरी को दोबारा शुरू होगी। केरी और सीरिया के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव के बीच गुरुवार को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में वार्ता बहाल करने पर सहमति बनी है।
dharmpath.com dharmpath