जर्मन लीग : मोंचेनग्लादबाक जीता, हॉफेनहेम का मैच ड्रॉ

इंग्लोस्टड (जर्मनी), 27 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग के 22वें दौर में रविवार देर रात खेले गए मुकाबलों में जहां एक ओर बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक ने जीत हासिल की, वहीं हॉफेनहेम का मैच ड्रॉ रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोंचेनग्लादबाक ने ऑडी स्पोर्टपार्क में खेले गए मैच में इंग्लोस्टड क्लब को 2-0 से मात दी। इसके अलावा, लीग में हुए एक अन्य मुकाबले में हॉफेनहेम का शाल्के के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

मैच के पहले हाफ में दोनों क्लबों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद मोंचेनग्लादबाक ने दूसरे हाफ में इंग्लोस्टड के खिलाफ दो गोल दागे।

मोंचेनग्लादबाक के लिए ये दो गोल लार्स स्टंडल (60वें मिनट) और आंद्रे हान (91वें मिनट) में किया।

लीग के दूसरे मैच में शाल्के के लिए एलसेंड्रो स्कोफ ने पांचवें मिनट में गोल दागकर खाता खोला। हालांकि, क्लब की ओर से इस मैच में किया गया यह एकमात्र गोल रहा।

इसके बाद दूसरे हाफ में हॉफेनहेम ने 79वें मिनट में सेबेस्टियन रूडी की ओर से गोल दागा और मैच 1-1 से ड्रॉ किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493