सायरस, लियान अगले साल ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे

लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका माइली सायरस और अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ कथित तौर पर अगले साल ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘रेकिंग बॉल’ की हिटमेकर ‘इंडिपेंडेंस डे : रिसर्जेस’ के अभिनेता के साथ गर्मियों में शादी के बाद ऑस्ट्रेलिया रहना चाहती हैं।

एक सूत्र ने लाइफ एंड स्टाइल पत्रिका से कहा, “सायरस ने करीबी दोस्तों को बताया है कि वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया जाएंगी। उन्हें शांति पसंद है।”

गौरतलब है कि पिछली रपट में कहा गया था कि दोनों इस साल गर्मियों में हिमालय की पहाड़ियों में शादी के बंधन में बंधेंगे।

सूत्र ने कहा कि माइली शादी के आध्यात्मिक पक्ष पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं और उन्हें हिंदू धर्म में काफी रुचि है, इसलिए वह नेपाल के स्थलों को लेकर उत्साहित हैं, जहां हिंदू जीवन है।

हालांकि, उनकी शादी एक निजी मामला हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493