जर्मन लीग : लीपजिग ने लेवेरकुसेन को दी मात

लीपजिग (जर्मनी), 12 नवंबर (आईएएनएस)। फॉरवर्ड खिलाड़ी युसूफ पाउलसेन के दो गोल के दम पर फुटबाल क्लब लीपजिग ने जर्मन लीग में मेहमान क्लब बायेर लेवेरकुसेन को 3-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सीजन की छठी जीत के साथ लीपजिग अंकतालिका में तीन स्थान आगे आ गया। उसके अब 22 अंक हो गए हैं। वह मौजूदा विजेता बार्यन म्यूनिख से दो अंक आगे है जो इस समय चौथे स्थान पर है।

मेजबान टीम के लिए पाउलसेन ने 27वें मिनट में डिएगो डेम्मे की मदद से गोल किया। पहले हाफ में स्कोर 1-0 था।

दूसरे हाफ में लुकास क्लोस्टेरमैन ने आस्ट्रियाई फॉरवर्ड मार्सल साबिट्जर की मदद से 68वें मिनट में गोल कर लीपजिग की बढ़त को दोगुना कर दिया।

आखिरी मिनटों में पाउलसेन ने एक बार फिर अपना शानदार खेल दिखाया और क्लोस्टेरमैन की मदद से टीम का तीसरा तथा अपना दूसरा गोल किया।

यह लेवेरकुसेन की इस सीजन में छठी हार है। वह 11 अंकों के साथ 13वें स्थान पर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493