सिटी से मिली हार से प्रभावित नहीं होगा युनाइटेड : मोरिन्हो

मैनचेस्टर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खेले गए मैच में मिली हार के बाद मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो का कहना है कि इस हार से उनकी टीम प्रभावित नहीं होगी।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियर लीग में रविवार देर रात खेले गए इस रोमांचक मैच में सिटी ने चिर प्रतिद्वंद्वी युनाइटेड को 2-1 से मात दी।

युनाइटेड के कोच मोरिन्हो का कहना है कि इस हार से उनकी मानसिकता नहीं बदलेगी, जिसमें वह युनाइटेड को उसके खेल में सुधार करते हुए देख रहे हैं। उनकी टीम बेहतर होती जा रही है। हमारी टीम सुधार कर रही है और हम अंत तक साथ रहेंगे।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में मोरिन्हो ने कहा, “हम इस हार से प्रभावित नहीं होने वाले हैं। मैं इस बात के लिए निराश हूं कि हमारे अगले मैच में अभी काफी समय है। अगले मैच के लिए हमें 13 दिनों का इंतजार करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493