जर्मन लीग : लेवरकुसेन ने स्टटगार्ट को 2-0 से हराया

बर्लिन, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। बायेर लेवरकुसेन ने शुक्रवार को खेले गए जर्मन लीग मुकाबले में स्टटगार्ट को 2-0 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक केई हावेर्ट और लार्स बेंडर द्वारा किए गए गोलों की मदद से लेवरकुसेन ने अपने घर में इस सीजन में अजेय क्रम बरकरार रखा है।

इस जीत ने लेवरकुसेन को तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है जबकि स्टटगार्ट 13वें स्थान पर है। लेवरकुसेन पांच मुकाबलों से अजेय है। स्टटगार्ट की इस साल जर्मन लीग में प्रवेश एंट्री हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493