जर्मन लीग : स्टुटगार्ट के प्रशंसकों को पहली जीत का इंतजार

स्टुटगार्ट, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन क्लब वीएफबी स्टुटगार्ट ने लीग के चौथे दौर के मुकाबले में यहां शुक्रवार देर रात फोर्टुना डुसेलडोर्फ के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जर्मन लीग के 2018-19 सीजन में अभी तक स्टुटगार्ट एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं पाया है। स्टुटगार्ट ने पिछले सप्ताह फ्राइबर्ग के खिलाफ भी 3-3 से ड्रॉ खेला था।

फ्राइबर्ग के खिलाफ दो गोल दागने वाले मोरियो गोमेज ने मर्सडीज-बेंजएरेना में खेले गए इस मैच में गोल करने के दो आसान मौके गंवाए।

मेजबान टीम को अपनी गलतियों के कारण मैच में हार भी झेलनी पड़ सकती थी लेकिन गोकीपर रोन-रोबर्ट जिएलेर ने दूसरे हाफ में दो शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को मैच में बनाए रखा।

इस ड्रॉ के बाद स्टूटगार्ट तालिका में दो अंकों के साथ 15वें पायदान पर बना हुआ है जबकि फोर्टुना आठवें स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493