जर्मन लीग : हैम्बर्ग पर बायर्न की जीत में लेवांडोव्स्की की हैट्रिक

म्यूनिख, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पोलैंड के करिश्माई स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की हैट्रिक के दम पर जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने हैम्बर्ग को जर्मन लीग के 22वें दौर के मैच में 8-0 से करारी मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इसके अलावा लीग में हुए एक अन्य मैच में लेपजिग क्लब ने कोलोग्ने को 3-1 से हराया।

बायर्न ने शनिवार देर रात एलियांज एरीना में खेले गए मैच के पहले हाफ में हैम्बर्ग के खिलाफ तीन गोल दागे। टीम के लिए तीन गोल आर्तुरो विडाल (17वें मिनट) और लेवांडोव्स्की (24वें, 42वें मिनट) ने किए।

इसके बाद दूसरे हाफ में भी बायर्न ने कोई रहम न दिखाते हुए हैम्बर्ग के खिलाफ पांच गोल और दागे। ये गोल लेवांडोव्स्की (54वें मिनट), डेविड अलाबा (56वें मिनट), किंग्स्ले कोमान (65वें, 69वें मिनट) और अर्जेन रोबेन (87वें मिनट) ने किए।

जर्मन लीग के 22वें दौर के एक अन्य मुकाबले में लेपजिग के लिए एमिल फोर्सबर्ग (5वें मिनट) और टिमो वार्नर (65वें मिनट) ने गोल किए। लेपजिग के खाते में तीसरा गोल पहले हाफ के 34वें मिनट में कोलोग्ने के खिलाड़ी डोमिनिक मारोह की गलती के कारण आया।

मारोह ने अपने ही पाले में किया गोल लेपजिग के खाते में डाल दिया। इस मैच में कोलोग्ने के लिए एकमात्र गोल 53वें मिनट में युया ओसाको ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493