लंदन अदालत के समक्ष आतंकवाद के आरोप में 5 किशोर पेश

लंदन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया संघर्ष से जुड़ी आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहे पांच किशोर आरोपी यहां एक अदालत के समक्ष पेश हुए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, किशोरों से ब्रिटिश राजधानी में वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में न्यायाधीशों द्वारा पूछताछ की गई। यह अदालत आतंकवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करती है।

आरोपियों में से चार की आयु 16 से 19 के बीच है। इन पर इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया की यात्रा की योजना बनाने का आरोप लगाया गया है।

पांचवें संदिग्ध पर घर में विस्फोटक बनाने की जानकारी रखने का आरोप है। इसकी उम्र 15 साल है।

संदिग्धों में से सिर्फ एक अहमद अल तिगानी अलसईद (19) की पहचान का खुलासा किया गया है।

चार संदिग्धों को लंदन के ‘ओल्ड बेली’ लंदन और वेल्स के केंद्रीय आपराधिक अदालत में 17 मार्च को पेश होना है। जबकि 15 वर्षीय संदिग्ध को वेस्टमिनिस्टर अदालत में 2 मई को पेश होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493