जलिकट्टू के लिए अध्यादेश चाहती हैं जयललिता

चेन्नई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह जलिकट्टू के आयोजन के लिए अध्यादेश जारी करे। सर्वोच्च न्यायालय ने सांड़ों पर काबू पाने वाले इस खेल पर रोक लगा दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे एक पत्र में जयललिता ने लिखा है, “मैं पूरी मजबूती से अपने पहले के इस अनुरोध को दोहरा रही हूं कि सरकार जलिकट्टू के आयोजन के लिए अध्यादेश पारित करे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493