जल्द ही पाकिस्तान लौटूंगा : जरदारी

इस्लामाबाद, 21 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस बात से इनकार किया है कि वह निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले कुछ हफ्तों में पाकिस्तान लौटेंगे।

जियो न्यूज की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता जरदारी ने कहा कि वह ‘जल्द ही’ स्वदेश लौटेंगे। जरदारी जून 2015 से लंदन और दुबई में रह रहे हैं।

2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रहे जरदारी ने बीते साल अचानक देश छोड़ दिया था। देश छोड़ने से पहले उन्होंने एक कड़े भाषण में सेना को अपनी हदें नहीं लांघने के लिए कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493