नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। रविवार की रात गायब हुई चार वर्षीय एक लड़की की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सोमवार को रेलवे क्वार्टर से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने आईएएनएस से कहा कि उत्तरी पश्चिमी जिले के एक झुग्गी बस्ती क्षेत्र में ब्रिटानिया कारखाने के पास अपने घर के बाहर खेल रही लड़की करीब 8.30 बजे लापता हो गई। लड़की का शव सोमवार को सुबह 6 बजे केशवपुरम इलाके में मिला।
लड़की के चाचा कमलेश कुमार ने आरोप लगाया कि एक टैम्पो चालक ने लड़की का अपहरण किया, जो रविवार से लापता है।
उन्होंने लड़की की हत्या किए जाने से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई। उनका दावा है कि उन्होंने कंपनी के नजदीकी सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को लड़की का हाथ पकड़ते हुए देखा।
सिंह ने कहा, “हम सीसीटीवी फुटेज को देख रहे हैं और हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। प्रथम दृष्टया मामले में दुष्कर्म से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जा सकेगी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath