जल्द ही राजनैतिक विकल्प की घोषणा करूंगा : शिवपाल

बीते सोमवार को जिले के सेमरा गांव में 40 हजार बोरी क्षमता के किसान ग्रामीण गोदाम के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “उप्र विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) में विवाद और विघटन न हुआ होता तो प्रदेश में आज सपा की ही सरकार होती। शीघ्र ही एक राजनैतिक विकल्प की घोषणा करूंगा, जिसकी तैयारी कर ली गई है।”

उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में उनका मुकाबला भाजपा से होगा।

शिवपाल ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “उप्र में चुनाव के वक्त किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज आलू कौड़ियों के भाव बिक रहा है। किसान, व्यापारी, मजदूर सब परेशान और हैरान हैं और आज भी अच्छे दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

मोदी सरकार पर उन्होंने कहा कि जीएसटी में कम टैक्स की बात की गई थी। अब राज्य और केंद्र का अलग-अलग टैक्स और वर्ष में 37 बार रिटर्न भरना पड़ रहा है, क्या यही देश व प्रदेश के लोगों के लिए अच्छे दिन हैं?

शिवपाल ने गोदाम परिसर में एक दर्जन पौधे भी लगाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493