जल्द हो सकती है धर्मेद्र के कंधे की सर्जरी

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र जल्द ही अपने कंधे की सर्जरी करा सकते हैं। धर्मेद्र की पत्नी और अदाकारा हेमा मालिनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

धर्मेद्र के स्वास्थ्य के बारे में हेमा ने बताया, उनका स्वास्थ्य ठीक हो रहा है, लेकिन कुछ आवश्यक चिकित्सकीय उपचार करवाने जरूरी है।

हेमा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “धरम जी के बारे में अपडेट। वह हमेशा थकान महसूस करते हैं, इसलिए वह रक्त परीक्षण और कंधे के दर्द के परीक्षण के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “उनके रक्त में हीमोग्लोबीन की मात्रा थोड़ी कम थी, इसलिए वह एनिमिक हैं। अब वह देखरेख में हैं। कुछ दिन में उनके कंधे की सर्जरी हो सकती है। प्रार्थना है कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।”

सूत्रों के मुताबिक, ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ की शूटिंग मे दौरान उन्हें कंधे में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

हेमा और धर्मेद्र की दो बेटियां- एशा और अहाना हैं।

‘शोले’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर धर्मेद्र की पहली शादी से दो बेटे सन्नी और बॉबी देओल हैं।

धर्मेद्र की बेटी ईशा ने भी ट्विटर पर संदेश भेजे।

ईशा ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “खयाल रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरे पिता स्वस्थ और ठीक हैं।”

पिछले कुछ सालों में ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘अपने’ जैसी फिल्मों के लिए धर्मेद्र को सराहा गया है।

धर्मेद्र आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘डबल दी ट्रॉबल’ में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493