आईजीआई हवाईअड्डे पर तरल पदार्थ रिसने से हड़कंप (लीड-1)

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर शुक्रवार सुबह एक कंटेनर से सोडियम आयोडाइड क्लास 7 श्रेणी का एक तरल पदार्थ लीक होने से हडकंप मंच गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “सोडियम आयोडाइड क्लास 7 श्रेणी का एक तरल पदार्थ इस्तांबुल से तुर्की एयरलाइंस टीके 716 के जरिए तड़के 4.35 बजे आईजीआई हवाईअड्डे पहुंचा।”

अधिकारी ने कहा, “इसे एक सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा था, जहां से इसे फोर्टिस अस्पताल भेजा जाना था। उसी दौरान 10 में से चार पैकेट में रिसाव होने का पता चला।”

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और चिंता वाली कोई बात नहीं है।

उन्होंने बताया कि फोर्टिस अस्पताल को नियमित रूप से सोडियम आयोडाइड क्लास 7 श्रेणी के इस तरल पदार्थ की सप्लाई की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493