‘जल बचाओ-वीडियो बनाओ- पुरस्कार पाओ’ प्रतियोगिता

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जल संरक्षण तथा जल प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारतीय नागरिकों को शामिल करने के लिए जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ने एक वीडियो प्रतियोगिता ‘जल बचाओ – वीडियो बनाओ – पुरस्कार पाओ’ प्रतियोगिता शुरू की है।

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ने भारत सरकार के माई जीओवी पोर्टल (माईगोवपोर्टल) के साथ मिल कर इस प्रतियोगिता को शुरू किया है। इस पाक्षिक प्रतियोगिता को 10 जुलाई को माईगोवडॉटइन के माध्यम से शुरू किया गया है, तथा यह 4 नवम्बर, 2018 तक जारी रहेगी। प्रत्येक पखवाड़े में तीन विजेताओं को चुना जाएगा।

प्रतियोगिता में, कोई भी भारतीय नागरिक अपनी वीडियो प्रविष्टि को यू-ट्यूब ( यूट्यूब) पर अपलोड कर सकता है तथा माई जीओवी प्रतियोगिता पृष्ठ माईगोवडॉटइन के वीडियो लिंक सेक्शन पर सार्वजनिक रुप से उपलब्ध लिंक के माध्यम से भाग ले सकता है।

प्रविष्टियों को सृजनात्मकता, मौलिकता, संरचना, तकनीकी उत्कृष्टता, कलात्मक योग्यता, वीडियो की गुणवत्ता, विषय और प्रभाव के आधार पर आकलन किया जाएगा। प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थानों के लिए क्रमश: 25000 रुपये, 15000 रुपये, और 10000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

वीडियो की अवधि कम से कम दो मिनट से अधिकतम 10 मिनट तक का होना चाहिए। वीडियो हिंदी, अंग्रेजी या किसी अन्य क्षेत्रीय भाषा में भेजी जा सकती है और इन प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में शामिल करते समय, इंडियन कॉपीराईट अधिनियम,1957 या किसी तृतीय पक्ष के बौद्धिक संपदा अधिकारों के किसी प्रावधान का हनन नहीं होना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493