पणजी, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को कहा कि देश की सीमा की रक्षा करते समय भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों की मौत से वह दुखी हैं।
हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा पर जवानों की हो रही हत्या के बारे में पूछे जाने पर पर्रिकर ने कहा, “जीवन खोने वाले प्रत्येक जवान के लिए मैं दर्द महसूस करता हूं; इसलिए, उस हद तक, मैं उनके साहस और वीरता के लिए उन्हें नमन करता हूं।”
राज्य की राजधानी पणजी में बहुस्तरीय पार्किं ग स्थल का उद्घाटन करने गोवा आए पर्रिकर ने कहा कि इस मुद्दे पर सेना मुख्यालय उन्हें नियमित रूप से जानकारी देता है।
dharmpath.com dharmpath