जवानों के साथ मुलाकात अविस्मरणीय रही : सोनाक्षी

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भुज में देश के जवानों से मुलाकात को ‘अविस्मरणीय’ अनुभव बताया।

उन्होंने कहा जवानों से मिलना उनके जीवन के कुछ खास पलों में से एक है।

सोनाक्षी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “कुछ जवानों से मुलाकात की। इस बेहतरीन अवसर के लिए धन्यवाद। स्पोर्ट्स गर्ल फॉर लाइफ, वॉलीबॉल, जय जवान, भुज, पंजाब रेजीमेंट, आर्मी कैंप।”

सोनाक्षी यहां एक समाचार चैनल की शूटिंग के लिए पहुंची थी।

सोनाक्षी ने कहा, “कुछ अनुभव आपके लिए विशेष होते हैं। इन बेहतरीन जवानों के साथ बिताए पलों को नहीं भूलूंगी। वे जो करते हैं, कुछ वैसा ही करने की कोशिश की। अविस्मरणीय अनुभव।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493