राहुल रॉय की ‘नाइट एंड फॉग’ के लिए गाएंगे तोची रैना

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘इकतारा’ और ‘कबीरा’ जैसे गाने गा चुके गायक तोची रैना आगामी फिल्म ‘नाइट एंड फॉग’ के लिए अपनी आवाज देंगे।

सूफी गीतों के लिए पहचाने जाने वाले तोची ‘नाइट एंड फॉग’ के लिए सूफी लोक गीत गाएंगे। यह फिल्म तनवीर अहमद द्वारा निर्देशित होगी।

इस फिल्म में आयुष शाह और राहुल रॉय हैं।

आयुष ने बयान में कहा, “मैं सूफी गीतों से जुड़ा हूं और मुझे तोची सर के गाने बहुत पसंद है। मेरा पसंदीदा गीत ‘कबीरा’ रहा है।”

फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493