जवान हो रहे शहीद, क्या कर रहे 56 इंच सीना वाले पीएम : अफजाल

एक बातचीत में अंसारी ने कहा कि कश्मीर में 3 सालों में सैकड़ों सैनिकों की शहादत हो गई। सीमा पर प्रतिदिन सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर सीमा की रक्षा कर रहे हैं और शहादत दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि 56 इंच का सीना वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षो में रेल के दर्जनों दुर्घटनाओं में सैकड़ों की मौतें हुई, हजारों लोग घायल हुए। गोरखपुर में आक्सीजन की कमी से 70 बच्चों की मौत का मामला हो या हरियाणा में कोर्ट के सख्ती के बावजूद भाजपा सरकार के साजिश से दंगा हुआ, लेकिन भाजपा चुप है।

लालू प्रसाद की रैली में जाने से बसपा सुप्रीमो मायावती के इंकार पर अंसारी ने कहा कि मंच साझा करने से पहले यह बात तय हो जानी चाहिए कि प्रदेशों में विपक्षी दल के लोग कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उनके जनाधार का मापदंड क्या होगा। बसपा अपने जनाधार के बल पर ही आज एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल है।

सपा-बसपा गठबंधन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सपा के हाईकमान की चाल है। वह महागठबंधन का भ्रम फैला रहे हैं। जिससे कि उनके दल में जो भगदड़ मची हुई है वह रुक जाए। सपा के नेता गठबंधन के लालच में सपा को छोड़कर दूसरे दलों में न जाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493