अंग्रेजी मैगजीन वीक ने अपने ताजा अंक (जो 27 अप्रैल को बाजार में आएगी) में सनसनीखेज दावा किया है। मैगजीन ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी के वडोदरा में नामांकन के दौरान अपनी पत्नी जशोदाबेन की जानकारी देने के बाद कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे। मैगजीन के मुताबिक इसका मकसद जशोदाबेन को लोगों की नजरों से दूर रखना था। मैगजीन ने विश्व हिंदू परिषद के सूत्रों के हवाले से कहा है कि नामांकन के तुरंत बाद कुछ विहिप कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी तीर्थयात्रियों के वेश में तीन सफेद एसयूवी में सवार होकर जशोदाबेन के घर पहुंचे थे।
dharmpath.com dharmpath