जस्को स्कूल साउथ पार्क आरएफवाईएस के अगले दौर में

जमेशदपुर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। आदर्श वर्मा के दो गोल के दम पर जस्को स्कूल, साउथ पार्क ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट के मैच में बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल को सीनियर ब्वॉयज वर्ग में 3-1 से मात दी।

टिनप्लेट स्कूल में खेले गए मैच में जस्को स्कूल को पहले हाफ में के.आर. उत्कर्ष ने 16वें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी। इसके बाद आदर्श ने 32वें मिनट में एक और गोल मारते हुए स्कूल को 2-0 से आगे कर दिया।

दो गोल से पीछे चल रही दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने वापसी की कोशिश की और केशव शॉ ने 42वें मिनट में गोल किया। लेकिन, जस्को स्कूल के लिए आर्दश ने अपना तीसरा गोल कर टीम को जीत दिला दी।

सीनियर ब्वॉयज के दूसरे मैच में सुखदेव सिंह मेमोरियल (एसडीएसएम) स्कूल ने गोविंद विद्यालय को इसी मैदान पर 1-0 से मात दी। रोहित कुमार ने 42वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया।

बेल्डीह चर्च स्कूल को सेंट्रल कारिमिया हाई स्कूल के खिलाफ वॉकओवर मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493