जस्टिन बीबर ‘आध्यात्मिक मिशन’ पर

लॉस एंजेल्स, 17 मई (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर इस वक्त एक ‘अध्यात्मिक मिशन’ पर हैं।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ ने बीबर के हवाले से बताया कि, बीबर (22) को हाल ही में ‘दैवीय अहसास’ हुआ जिसने उन्हें इस नतीजे पर पहुंचाया कि उन्हें धर्म और प्रकृति के साथ जुड़ने की जरूरत है।

वल्र्ड टूर के दौरान छुट्टियों के दिनों में उन्हें पार्क में ध्यान लगाते और चहलकदमी करते भी देखा गया।

एक सूत्र के मुताबिक, “बीबर का मानना है कि कंसर्ट और नाइट क्लबों के बजाए प्रकृति और धर्म उनकी प्राथमिकता होने चाहिए।”

इस बीच उनके प्रशंसक उनसे नाराज हो गए, जब उन्होंने यह कहा कि वह अब अपने प्रशंसकों के साथ अब तस्वीरें नही लेंगे क्योंकि इससे उन्हें ‘चिड़िया घर के जानवर’ जैसा अहसास होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493