जस्टिन बीबर को ‘पोकेमोन गो’ का जुनून

न्यूयॉर्क, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पॉप गायक जस्टिन बीबर कथित तौर पर लोकप्रिय आग्मेंटेड रियलिटी (एआर) गेम ‘पोकेमोन गो’ का जुनून सवार है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम’ के मुताबिक, 22 वर्षीय गायक और उनके दोस्त गेमिंग एप के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जो उपयोगकर्ताओं के लिए असल दुनिया में पोकेमोन की अनुमति देता है। यहां के सेंट्रल पार्क में पोक-हंट का प्रबंध किया गया है।

बीबर के दोस्त अल्फ्रेडो फ्लोरेस ने इंस्टाग्राम पर उनमें से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा : “जब ग्रेडॉस ने सेंट्रल पार्क से सड़क पर पॉप अप करने का फैसला किया, तो ब्रैक खराब हो गए।”

बीबर के प्रबंधक स्कूटर ब्राउन ने वीडियो का एक हिस्सा साझा करते हुए लिखा, “यह अद्भुत है। जस्टिन बीबर और अल्फ्रेडो फ्लोरेस न्यूयॉर्क शहर में पोकेमोन के लिए उत्साहित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493