जहरीली शराब मामले में एक और गिरफ्तार

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने मालवणी में जहरीली शराब के कारण हुई 100 से अधिक मौतों के मामले में गुजरात के एक रासायनिक पदार्थ आपूíतकर्ता को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान किशोर पटेल के रूप में हुई है। वह मेथेनॉल की आपूर्ति करता था, जिसका इस्तेमाल जानलेवा शराब बनाने में किया जाता था। किशोर की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरोह के सरगना मंसूर लतीफ उर्फ अतीक ने उसके नाम का खुलासा किया था, जिसके बाद पुलिस ने किशोर को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया और जांच के लिए उसे मुंबई लाया गया। अतीक को इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

जांचकर्ताओं के मुताबिक, किशोर एक शराब तस्कर फ्रांसिस डिमैलो को मेथेनॉल की आपूर्ति करता था, जिसने कथित रूप से इस मेथेनॉल को पानी में मिलाकर जानलेवा शराब तैयार की थी और उसे मालवणी की स्थानीय शराब की दुकानों पर बेच दिया था।

किशोर को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को उसे दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।

ज्ञात रहे कि 17 जून को उत्तर-पश्चिम मुंबई के मालवणी क्षेत्र में सैकड़ों लोगों ने देशी शराब के ठेके से सस्ती और अवैध शराब का सेवन किया था, जिसके बाद वे बीमार पड़ गए थे।

इस घटना के बाद से अभी तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में जहरीली शराब के कारण मौत का यह अभी तक का सबसे बड़ा मामला है।

महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493