जहीर 95 फीसदी फिट : ड्यूमिनी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने कहा है कि उनकी टीम में शामिल सीनियर गेंदबाज जहीर खान पूरी तरह फिट नहीं हैं। ड्यूमिनी के मुताबिक जहीर 95 फीसदी फिट हैं।

जहीर अब तक सात में एक भी मैच नहीं खेल सकें हैं। डेयरडेविल्स के एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद समी चोट के कारण पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। ऐसे मे टीम को संघर्ष करना पड़ा रहा है।

फिरोजशाह कोटला मैदान पर रविवार को इस टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली। उसके बल्लेबाज सिर्फ 95 रन बना सके और गेंदबाज एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

ड्यूमिनी ने मैच के बाद कहा, “गेंदबाजी हमारे लिए समस्या है। समी बाहर हो चुके हैं और जहीर अभी 95 फीसदी ही फिट हैं। मुझे लगता है कि वह एक मई को कोटला में ही किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होने वाले मैच के लिए फिट हो सकते हैं।”

डेयरडेविल्स अब तक पिछले सात में से चार मैच गंवा चुके हैं। इस सीजन में दिल्ली में उसे चार में से सिर्फ एक जीत ही मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493