उप्र : यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, 4 मरे

लखनऊ, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली से आगरा लौटे रहे चार लोग मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे का शिकार हो गए। दो कारों के बीच हुई टक्कर में चारों लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मथुरा में सोमवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही एक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर दूसरी कार से टकरा गई। इसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय ही इन सभी ने दम तोड़ दिया। दूसरी कार में सवार तीन व्यक्ति घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में जिज्ञांशु, उमेश चंद्र, नकुल शुक्ला और मनोज कुमार शामिल हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493