जाकिर नाईक के ‘पीस टीवी’ पर बांग्लादेश में प्रतिबंध

ढाका, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश सरकार ने रविवार को विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक के ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा संचालित मुंबई के एक टीवी चैनल ‘पीस टीवी’ के प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उद्योग मंत्री आमिर हुसैन अमु ने कहा, “हमने देशभर में चैनल के प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया है।”

ढाका के राजनयिक इलाके ‘गुलशन’ में स्थित एक स्पेनिश रेस्तरां में एक जुलाई को हुए आतंकवादी हमले के बाद खबरें आई थीं कि सात हमलावरों में से दो इस्लामिक प्रचारक नाईक के भाषणों से प्रेरित थे। हमले में 18 विदेशी नागरिकों सहित 22 लोग मारे गए थे।

भारतीय प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वे नाईक के भाषणों की जांच कर रहे हैं और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमने जाकिर नाईक के भाषणों का संज्ञान ले लिया है और इस मामले में जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।”

मुंबई निवासी नाईक ने कहा है कि वह इस बात से ‘पूरी तरह इंकार’ करता है कि उसने ढाका में आतंकवादी हमले के लिए प्रेरित किया है।

नाईक ने एक बयान में कहा, “मेरा कोई भी ऐसा भाषण नहीं है, जिसमें मैने एक-दूसरे की हत्या के लिए प्रोत्साहित किया हो, चाहे वे मुस्लिम हों या गैर मुस्लिम।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493