जाकिर ने दी सफाई, बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का दावा

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। विवादास्पद धर्म प्रचारक जाकिर नाईक ने अपने ‘भड़काऊ भाषणों से आतंकवादियों को प्रेरणा देने’ के आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को सफाई पेश की और दावा किया कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी प्रकार की आतंकवादी गतिविधियों की निंदा करते हैं।

इस्लामिक धर्म प्रचारक ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कभी आत्मघाती हमलों की वकालत नहीं की, बल्कि हमेशा इनकी निंदा की, क्योंकि इससे निर्दोष लोगों की जान जाती है, जो इस्लाम के विरुद्ध है।

उन्होंने खुद पर लगे इससे संबंधित आरोपों को झूठा करार दिया।

जाकिर ने सऊदी अरब से स्काइप के जरिये संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “हालांकि, आत्मघाती हमलों जैसे हथकंडे देश को बचाने के लिए युद्ध की एक रणनीति के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में जहां इससे निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जाता है, यह निंदनीय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493