जाट आंदोलन की आग पश्चिमी उप्र तक पहुंची

लखनऊ, 21 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में जारी जाट आरक्षण आंदोलन की आग पश्चिमी उप्र तक फैल गई है। रविवार को बागपत, बिजनौर और मेरठ में जाट समुदाय के लोगों ने कई जगहों पर जाम लगाया। मुजफ्फरनगर में भी आरक्षण को लेकर चारों तरफ जाम लगाया गया।

मुजफ्फरनगर में आंदोलनकारियों ने बुढाना मोड़, नावला कोठी और रूड़की रोड को जाम किया, वहीं शाहपुर मुख्य मार्ग पर भी जाट समुदाय के लोगों ने चक्का जाम किया।

आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर धरना दिया।

मेरठ में भी जाटों ने आरक्षण के लिए आंदोलन शुरू किया। यहां भी जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। मेरठ में एनएच 58 जाम कर दिया गया, वहीं सांसद राजेंद्र अग्रवाल के घर का घेराव भी किया। जाटों को बवाल करते देख सांसद उनके बीच पहुंचे और इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का आश्वासन दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493