जाट आंदोलन के कारण जम्मू-वैष्णो देवी की बसें, ट्रेनें रुकीं

जम्मू, 20 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में जाट आंदोलन को देखते हुए जम्मू और माता वैष्णो देवी धाम आधार शिविर कटरा से चलने वाली अंतर्राज्यीय बसों और ट्रेनों का परिचालन शनिवार को रोक दिया गया, जिसके कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “शनिवार अल सुबह यहां पहुंचीं दो ट्रेनों को छोड़कर जम्मू और कटरा से चलने वाली तथा यहां आने वाली सभी अंतर्राज्यीय ट्रेनों का परिचालन आज (शनिवार) रोक दिया गया है।”

जाट आंदोलन को देखते हुए जम्मू एवं कश्मीर से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और अन्य शहरों को जाने वाली बसों को भी शनिवार को रोक दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493