नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत कभी भी जाति, पंथ, धर्म और रंग के आधार पर अपने नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं कर सकता।
सिंह ने दक्षिण भारतीयों के रंग पर भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय की टिप्पणी पर विपक्षी दलों द्वारा विरोध जताने के जवाब में लोकसभा में यह बात कही।
सिंह ने कहा, “यह देश कभी भी जाति, पंथ और रंग के आधार पर भेदभाव करने की अनुमति नहीं देता।”
उन्होंने कहा कि वह (विजय) पहले ही माफी मांग चुके हैं।
राजनाथ ने कहा, “जब वह (विजय) पहले ही माफी मांग चुके हैं, तो यह सवाल उठाने की जरूरत नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath