जादवपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट फिर हैक हुई

कोलकाता, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जादवपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट सोमवार को एक बार फिर हैक कर ली गई। एक अधिकारी ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया के विकल्प पर क्लिक करने पर एक वयस्क साइट खुल रही थी। इस समस्या को जल्द ही सही कर लिया गया।

कुलसचिव पी.के. घोष ने आईएएनएस से कहा, “आवश्यक कदम उठाए गए हैं और पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। हम इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहे हैं, यह दूसरी बार है जब विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक की गई है।”

पिछले साल सितंबर में जब छात्र कुलपति अभिजीत चक्रवर्ती के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे, तब भी इस तरह की घटना हुई थी।

कुलपति के पेज को हैक कर लिया गया था, जिसमें लिखा हुआ था कि वह माफी मांगते हैं।

चक्रवर्ती के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुलिस ने 17 सितंबर, 2014 को कथित तौर पर पीटा था, जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

छात्र पिछले साल अगस्त में एक छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में नए सिरे से जांच की मांग कर रहे थे। चक्रवर्ती ने हालांकि इस साल की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493