सीधी, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने बुजुर्ग महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मझोली थाने के प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, “ताला गांव के मुन्ना और लल्ला नामक दो भाइयों को शक था कि उनके पिता का स्वास्थ्य जादू-टोना की वजह से गड़बड़ रहता है और यह जादू-टोना गांव की ही बुजुर्ग महिला उनिया बाई (65) करती है।”
मिश्रा के मुताबिक, “दोनों भाइयों ने मिलकर सोमवार को उनिया की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।”
dharmpath.com dharmpath