जानकारी जुटाने में प्रक्रिया का पालन हुआ : नायडू

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारी में जानकारियां इकट्ठी करने में उचित प्रक्रिया का पालन किया है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की कथित जासूसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से स्पष्टीकरण दिए जाने तक प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग की, जिसके जवाब में नायडू ने कहा कि सरकार ने 1957 में लाई गई प्रक्रिया का पालन किया है।

नायडू ने कहा, “हम सदन में किसी भी विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रश्नकाल स्थगित नहीं किया जाना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर हमारा रुख बिल्कुल साफ है। हमने 1957 में लाई गई प्रक्रिया का ही पालन किया है।”

कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से जवाब मांगा था कि पुलिस ने राहुल के बारे में क्यों जानकारियां मांगी थी? जबकि भाजपा ने जांच को नियमित करार देते हुए कांग्रेस पर सुरक्षा जांच को मुद्दा बनाने का आरोप लगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493