‘जाने भी दो यारो’ के निदेशक कुंदन शाह नहीं रहे

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘जाने भी दो यारो’ और ‘कभी हां कभी ना’ जैसी फिल्मों के निर्देशक कुंदन शाह का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे।

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘जाने भी दो यारो’ और ‘कभी हां कभी ना’ जैसी फिल्मों के निर्देशक कुंदन शाह का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे।

शाह ने एक रिश्तेदार ने आईएएनएस से कहा, “उनकी सुबह नींद में ही मौत हो गई।”

लेखक-अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक के अनुसार, शाह का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह ‘जाने भी दो यारो’ के संवाद लिखने के साथ इसमें अभिनय भी कर चुके हैं।

‘नुक्कड़’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे टेलीविजन धारावाहिक पेश करने वाले शाह 19 अक्टूबर को 70 वर्ष के हुए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493