वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में नए खिलाड़ी इमाम, अजहर बाहर

दुबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में पूर्व वनडे कप्तान अजहर अली को शामिल नहीं किया गया है। वहीं नए खिलाड़ी इमाम उल-हक को टीम में जगह मिली है।

दुबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में पूर्व वनडे कप्तान अजहर अली को शामिल नहीं किया गया है। वहीं नए खिलाड़ी इमाम उल-हक को टीम में जगह मिली है।

टीम में शामिल होने वाले नए खिलाड़ी इमाम चयन समिति के चेयरमैन और पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक के भतीजे हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अजहर घुटने की परेशानी के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाए थे और इसी कारण चयनकतार्ओं ने उन्हें वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल न कर आराम देने का फैसला किया है।

इमाम को टीम में शामिल किए जाने के बारे में इंजमाम ने कहा, ‘मैंने उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किया गया प्रदर्शन देखा है। अगर आप उन्हें मेरे भतीजे के रूप में देखेंगे, तो आपके लिए समझना मुश्किल होगा, लेकिन अगर आप उनके प्रदर्शन को देखेंगे, तो आपको यह चयन सही लगेगा।’

इंजमाम ने कहा, ‘हम चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने वाली टीम को ही इस सीरीज के लिए बरकरार रखना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से अजहर को घुटने में चोट लगी है।’

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच 13 से 23 अक्टूबर तक पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

पाकिस्तान टीम : सरफराज अहमद (कप्तान), अहमद शहजाद, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, बाबर आजम, शोएब मलिक, इमाद वसीम, शाहदाब खान, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद आमिर, रुमान रईस, जुनैद खान, हारिस सोहेल और इमाम उल-हक।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493