जापानी कंपनियों को विदेशी कामगारों की जरूरत

टोक्यो, 17 नवंबर (आईएएनएस)। जापान उद्योग के शीर्ष नेता ने शुक्रवार को सरकार से कामगारों की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए विदेशी कर्मचारियों को यहां ज्यादा आने देने की इजाजत देने का आग्रह किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जापान चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन आकिओ मिमुरा ने कहा कि यह कमी लगातार गंभीर होती जा रही है और इससे निजी क्षेत्रों, खासकर छोटे और मझौले उद्योगों(एसएमई) को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश के 70 प्रतिशत कामगार एसएमई उद्योग में काम करते हैं।

उन्होंने विदेशी कामगारों की क्षमता पर रोशनी डाली और सरकार से उन्हें यहां आने देने का आग्रह किया।

जापान में बेरोजगारी दर बहुत कम 2.8 प्रतिशत है और यह कम कर्मचारियों की संख्या की आपूर्ति से जूझ रहा है। यहां 100 व्यक्तियों पर 152 नौकरियां मौजूद हैं।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि श्रमशक्ति की कमी की वजह से जापान की आर्थिक वृद्धि और इसकी सामाजिक सुरक्षा प्रणाली को खतरा पैदा हो सकता है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुसार, जापान के छोटे और मझौले उद्योग कामगारों की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे सेवा और उत्पादन क्षेत्र में या तो देरी हो रही है या ठेके रद्द करने पड़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493