टोक्यो, 17 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की पुलिस ने रविवार को उस अवांछनीय व्यक्ति से पूछताछ की है, जिसने दावा किया कि वह एक उत्तर कोरियाई जहाज से कूद गया था और एक प्लास्टिक कंटेनर को पकड़ कर तैरते हुए जापानी तट पर पहुंच गया।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नागाटो प्रांत के शहर में शनिवार को मिले इस व्यक्ति के पास से पहचान का कोई सबूत नहीं मिला है।
बीबीसी नेा उल्लेख किया कि पुलिस इस व्यक्ति को आव्रजन अधिकारियों को सौंप सकती हैं और वहीं तय करेंगे कि यह वास्तव में भगोड़ा है या नहीं।
गौरतलब है कि 2011 में जापानी तटरक्षक बलों ने समुद्र किनारे पांच दिन बिताने के बाद नौ उत्तर कोरियाई लोगों को पकड़ा था। बाद में यह सभी दक्षिण कोरिया में बस गए थे।
dharmpath.com dharmpath