गुजरात के लोग चाहेंगे तो आप चुनाव लड़ेगी : केजरीवाल

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि गुजरात के लोग चाहेंगे तो आम आदमी पार्टी (आप) वहां चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल ने अपने पहले ‘टॉक टू एके’ कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में कहा, “पार्टी चुनाव नहीं लड़ती है। लोग चुनाव लड़ते हैं। दिल्ली में भी लोगों ने हमें सत्ता में लाने के लिए अपना धन खर्च किया।”

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, “यदि गुजरात के लोग चाहते हैं कि हम राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ें तो हम ऐसा करेंगे।”

पार्टी गुजरात में अगले कदम के बारे में निर्णय लेने के लिए जल्द बैठक करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493