जापानी प्रौद्योगिकी कंपनियां युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करेंगी

टोक्यो, 12 जून (आईएएनएस)। याहू और फेसबुक समेत कई प्रौद्योगिकी कंपनियां जापान में मतदाताओं की सबसे युवा पीढ़ी को जुलाई में होने जा रहे चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान ने पिछले साल मतदान की न्यूनतम उम्र को 20 साल से घटाकर 18 कर दिया था।

चुनावी कानून में बदलाव के बाद 10 जुलाई को जापानी संसद के ऊपरी सदन के चुनाव में 18 से 19 वर्ष के बीच की आयु के करीब 24 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

काम की स्थितियां, राजकोषीय नीति और जापान के शांतिवादी संविधान में हाल ही में हुए सुधार प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं।

ऑनलाइन पोर्टल युवाओं को उस पार्टी को चुनने में मदद करेंगे जो उनके विचारों से सबसे ज्यादा मेल खाती हो।

फेसबुक अपने 18 और 19 वर्षीय उपभोक्ताओं को वोट करने के उनके अधिकार के बारे में याद दिलाने के लिए चुनाव के दिन एक संदेश भेजने की भी योजना बना रही है।

फेसबुक की ‘ग्लोबल पॉलिटिक्स एंड गवर्नमेंट आउटरीच’ प्रबंधक कैटी हर्बाथ ने कहा कि युवा जब फेसबुक पर देखेंगे कि उनके दोस्त वोट देने जा रहे हैं तो वे भी वोट देने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

संभावना है कि ‘साइबर एजेंट’ और मैसेजिंग ऐप ‘लाइन’ जैसी अन्य इंटरनेट कंपनियां भी ऐसी ही पहल शुरू करेंगी। ये दोनों कंपनियां जापान में इस उम्र वर्ग में बेहद लोकप्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493