जापानी महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया

लुसाने, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान की महिला हॉकी टीम ने अगले वर्ष ब्राजीलियाई शहर रियो डी जनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों के रविवार को होने वाले ओसीनिया कप के फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही जापान ने ओलम्पिक में अपनी जगह पक्की कर ली।

ओसीनिया कप की विजेता टीम स्वत: ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जबकि हारने वाली टीम हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल की रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर पाएगी।

परिणामस्वरूप जापानी टीम एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में रैकिंग के आधार पर ओलम्पिक में प्रवेश कर गई। एंटवर्प में हुए एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में जापान छठे स्थान पर रही थी, जबकि वालेंसिया में हुए टूर्नामेंट में स्पेन छठे स्थान पर रहा था।

जापानी टीम ने लेकिन विश्व रैंकिंग के आधार पर स्पेन को पछाड़ते हुए क्वालीफाई कर लिया।

रियो ओलम्पिक के लिए अब तक 10 टीमें पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिनमें आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी, अर्जेटीना, नीदरलैंड्स और भारत की महिला हॉकी टीमें शामिल हैं।

23 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलने वाले अफ्रीका हॉकी चैम्पियनशिप से पहले रिक्त बची शेष जगहों के लिए फैसला नहीं होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493