जापान : अश्लील बाल साहित्य में रिकार्ड बढ़ोतरी

टोकियो, 10 सितंबर (आईएएनएस)। जापान में इस साल की पहली छमाही के दौरान बच्चों को शिकार बनाकर अश्लील बाल साहित्य तैयार करने के मामले में रिकार्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुलिस की एक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।

क्योदो न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी की शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस ने अश्लील बाल साहित्य को तैयार करने और इसका वितरण करने के मामले में 659 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 76 अधिक है। कुल 831 मामले सामने आए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 43 अधिक है।

साल 2000 में पुलिस ने अश्लील बाल साहित्य के मामलों का रिकार्ड रखना शुरू किया था। तब से अश्लील बाल साहित्य के मामले में संख्या इस साल की पहली छमाही इतनी कभी नहीं रही।

जापान ने बीते साल जून में अश्लील बाल साहित्य पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून में बदलाव किए थे। जासूसी कैमरों का इस्तेमाल करते हुए इस धंधे में शामिल लोगों को पकड़ा जाने लगा और उन्हें सजा देना शुरू किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493