जापान ओपन : क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुए कश्यप

टोक्यो, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार को 275,000 डॉलर इनामी राशि वाले जापान ओपन सुपरसीरीज से बाहर हो गए।

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कश्यप की हार के साथ ही भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।

राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप को क्वार्टर फाइनल में चीनी ताईपे के छठी वरीय चोउ तेन चेन ने 42 मिनट तक चले मुकाबले में 14-21, 18-21 के सीधे सटों से मात दी।

सायना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और एच.एस प्रनॉय के बाहर होने के बाद कश्यप इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे।

कश्यप को हराने के बाद चाउ तेन चेन ने मुकाबला दो-दो से बराबर कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493