पाकिस्तान सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया : रक्षा प्रवक्ता

जम्मू, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार को बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटी भारतीय चौकियों पर एक बार फिर गोलीबारी की। एक दिन पहले ही दोनों देशों के अर्धसैनिक बलों के प्रमुख संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने पर राजी हुए थे।

रक्षा प्रवक्ता मनीष मेहता ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान सेना ने आज (शुक्रवार) हमीरपुर सेक्टर में हमारी चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने तड़के चार बजे गोलीबारी शुरू की और पांच बजे तक जारी रखी। उन्होंने छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।”

पाकिस्तान की ओर से यह संघर्षविराम उल्लंघन गुरुवार को पाकिस्तान रेंजर्स और भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख के द्विपक्षीय संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने के लिए तैयार होने के एक दिन बाद हुआ है।

पाकिस्तान सेना ने पिछले तीन दिनों में पुंछ जिले में एलओसी पर संघर्षविराम का लगतार उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान सेना ने गुरुवार को भी पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की थी, जिसमें लांस नायक भूपिंदर सिंह पेट में एक गोली लगने से घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493