जापान ओपन : सायना, प्रनॉय हारकर बाहर

टोक्यो, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल 275,000 डॉलर इनामी राशि वाले जापान ओपन सुपरसीरीज में गुरुवार को दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं।

उधर पुरुष एकल वर्ग में एच. एस. प्रनॉय को भी दूसरे दौर में दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंद्वी से हार गए।

सायना महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जापान की मिनात्सु मितानी के हाथों 13-21, 16-21 से हार गईं। सायना सिर्फ 40 मिनट तक मितानी के खिलाफ संघर्ष कर सकीं।

सायना की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। इससे पहले बुधवार को पी. वी. सिंधु पहले ही दौर से हारकर बाहर हो चुकी हैं।

प्रनॉय को दक्षिण कोरिया के लीयो डोंग क्यून ने 43 मिनट में 21-9, 21-16 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493