ब्राजील एक व्यक्ति के गिर्द घूमने वाली टीम नहीं : नेमार

फॉक्सबरो (मैसाचुसेट्स), 10 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल टीम के स्टार स्ट्राइकर और कप्तान नेमार ने जोर देकर कहा है कि ब्राजीलियाई टीम एक व्यक्ति की टीम नहीं है।

स्पेन के शीर्ष टीम बार्सिलोना के लिए खेलने वाले नेमार विश्व कप-2018 क्वालीफाइंग के पहले मैच में ब्राजील के लिए नहीं खेल पाएंगे।

हालांकि नेमार को पूरा विश्वास है कि टीम की फॉरवर्ड लाइन में उनकी जगह भरने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।

ब्राजील ने हाल ही में कोस्टा रिका और अमेरिका के खिलाफ दोस्ताना मैचों में जीत हासिल की है। नेमार ने मंगलवार को अमेरिका के खिलाफ हुए मैच में दो गोल दागे और इसके साथ ही ब्राजील के लिए उनके गोलों की संख्या 46 हो गई।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के मुताबिक, कोपा अमेरिकी में रेड कार्ड दिखाए जाने के कारण दो मैचों के लिए प्रतिबंधित नेमार चिली और वेनेजुएला के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मैच नहीं खेल पाएंगे।

नेमार ने कहा, “मेरे खयाल से ब्राजील में क्षमतावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जो मेरी जगह ले सकें। ब्राजील कभी भी एक व्यक्ति की टीम नहीं रहा है। मैं अपनी टीम को अगले दोनों मैचों में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामना ही दे सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493