जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे राष्ट्रपति मुखर्जी से मिले

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

शिंजो शुक्रवार को भारत के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक, “जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने आज (शनिवार) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “एक करीबी एवं विश्वसनीय साझेदारी। प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493