Tuesday , 7 May 2024

Home » खेल » जापान के फुटबाल कोच नियुक्त किए गए बोस्निया के हालिलहोदजिक

जापान के फुटबाल कोच नियुक्त किए गए बोस्निया के हालिलहोदजिक

टोक्यो, 13 मार्च (आईएएनएस)। बोस्निया के वाहिद हालिलहोदजिक को गुरुवार को जापान की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया।

हालिलहोदजिक मैक्सिको के जेवियर एग्वेरे का स्थान लेगे, जिन्हें बीते महीने बर्खास्त किया गया था। एशियन कप में जापान के क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो जाने के बाद एग्वेरे पर गाज गिरी थी।

दूसरी ओर, 62 साल के हालिलहोदजिक ने अल्जीरिया को विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंचाने का काम किया था। ऐसा पहली बार हुआ था और इसी ने जापान फुटबाल संघ का विश्वास जीता।

जापान फुटबाल संघ वेतन के तौर पर हालिलहोदजिक को प्रति वर्ष 20 लाख यूरो देगा। हालिलहोदजिक को 2018 विश्व कप तक टीम को प्रशिक्षित करने का काम दिया गया है।

जापान ने 2014 विव कप में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया थाष। उसे ग्रुप स्तर से ही बाहर होना पड़ा था। उस समय इटली के अल्बटरे जाकेरोनी टीम के कोच थे।

जापान के फुटबाल कोच नियुक्त किए गए बोस्निया के हालिलहोदजिक Reviewed by on . टोक्यो, 13 मार्च (आईएएनएस)। बोस्निया के वाहिद हालिलहोदजिक को गुरुवार को जापान की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया।हालिलहोदजिक मैक्सिको के जेवियर टोक्यो, 13 मार्च (आईएएनएस)। बोस्निया के वाहिद हालिलहोदजिक को गुरुवार को जापान की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया।हालिलहोदजिक मैक्सिको के जेवियर Rating:
scroll to top